Breaking
15 Jan 2026, Thu

Farrukhabad: सड़क किनारे महिला ने दिया नवजात को जन्म, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां सड़क किनारे एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला व नवजात को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया। 

हाइलाइट्स-
सड़क किनारे महिला ने दिया नवजात को जन्म
पुलिस ने महिला व नवजात को कराया अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में महिला व नवजात का इलाज किया गया
पति की मौत के बाद ससुराल में निकला था महिला को घर से
थाना राजपुर क्या है मामला, लोगों ने की पुलिस की तारीफ 

क्या है पूरा मामला
बिहार राज्य के मधुपुर निवासी 28 वर्षीय खुशबू की शादी 3 साल पहले जनपद हरदोई के नाकटौरा थाना क्षेत्र के निवासी अमित के साथ हुई थी अमित की 5 महीने पहले शराब पीने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाल दिया था। पति की मौत के समय खुशबू 4 महीने की गर्भवती थी। शुक्रवार को राजेपुर के राठौर गांव में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो स्थानीय लोगों ने दी की मदद से प्रसव कराया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला को कपड़े व अन्य जरूरत की चीज प्रदान की। 

प्रसूता ने दी जानकारी
प्रसूता खुशबू ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपने चाचा के घर रहती थी। चाचा ने उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व हरदोई में की थी। 5 महीने पहले उसके पति की मौत हो जाने के कारण ससुरालयों ने उसे घर से निकाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!