Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला। बेटी की मौत की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम।

हाइलाइट्स-
-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
-मायके पक्ष ने लगाए ससुरालियों पर गंभीर आरोप
-पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर, की जांच
-नवाबगंज के गांव कालौली महब्बुलापुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव कालौली महब्बुलापुर निवासी शिवम की 22 वर्षीय पत्नी शिवानी ने घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शिवानी ने उस समय आत्महत्या की जब उसकी सास जो की सरकारी विद्यालय में रसोईया का काम करती हैं। वह विद्यालय गई हुई थी। जबकि उसका पति अपने पिता के साथ खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। शिवम लौट कर वापस घर आया तो कमरे में शिवानी का शव फंदे से लटका हुआ देखा। पत्नी के आत्महत्या की सूचना शिवम ने प्रधान पति व ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आत्महत्या की सूचना पर थाना प्रभारी विद्यासागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। इधर तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सदर सनी कनौजिया मौके पर पहुंचे। जहां उनकी उपस्थिति में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मायके पक्ष ने लगाए आरोप
बेटी की मौत की सूचना पर थाना मोहम्मदाबाद के गांव पट्टी खुर्द निवासी पिता कृष्णपाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी 1 साल पहले हुई थी। पिछले दो-तीन महीने से शिवम उसके साथ शराब पीकर गाली-गलौज वह मारपीट करता था। बीती रात शिवम ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत शिवानी ने फोन पर की थी।

