Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: दीपावली की खरीददारी कर वापस लौट रहे युवक की हादसें में मौत

Farrukhabad:

खबर फर्रुखाबाद के थाना शमासाबाद क्षेत्र से है जहां दीपावाली की खरीददारी कर वापस लौट रहे युवक को तेज रफ्तार लोड़र ने टक्कर मार दी। हादस में युवक की मौत हो गई।

हाइलाइट्स      
-तेज रफ्तार लोड़र ने मारी बाइक को टक्कर
-हादसे में बाइक सवार की मौत
-दीपावली की खरीददारी कर वापस लौट रहा था युवक
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

क्या है पूरा मामला
बुधवार को थाना शमासाबाद क्षेत्र के गांव भिड़ेल निवासी सचिन दीपावली की खरीददारी कर वापस लौट रहा था। तभी अचानक चिलसरा गांव के पास तेज रफ्तार लोड़र ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। आसपास ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों उसे अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने की जांच पड़ताल
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

परिजनों ने बताया
मृतक सचिन के परिजनों ने बताया कि वह दीपावली की खरीददारी के लिए बाजार गया हुआ था। वापस आते वक्त उसे लोड़र ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन बोले क्या पता था कि वह अब कभी वापस नही आएगा। त्योहार के दिन हुए हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!