Breaking
11 Feb 2026, Wed

Fatehpur: प्रधानी रंजिश में किसान नेता, किसान नेता के पुत्र व किसान नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Fatehpur (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फतेहपुर से है जहां चुनावी रंजीत को लेकर पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान के पुत्र व किसान नेता, किसान नेता के पुत्र व किसान नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना के मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हाइलाइट्स-
-चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान के पति के बीच चली गोली
-गोली लगने से प्रधान पति व किसान नेता, किसान नेता पुत्र व किसान नेता के भाई की मौत
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला
जनपद फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के गांव आखरी निवासी किसान यूनियन के नेता पप्पू सिंह मंगलवार की सुबह बाइक से तहिरपुर चौराहे गए थे। आपको बता दे की लौटते वक्त रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का बेटा पीयूष सिंह ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। रास्ते से बाइक और ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पप्पू ने फोन करके अपने पुत्र अभय सिंह को बुला लिया। इधर पीयूष ने भी अपने पिता मुन्नू सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों को बुला लिया। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच  गोलीबारी होने लगी। गोली लगने से पप्पू व उसके पुत्र अभय सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। भाई व भतीजे के गोली लगने की सूचना पर पप्पू सिंह का छोटा भाई रिंकू सिंह मौके पर पहुंचा तो विपक्षियों ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसी बीच परिजनों व पुलिस के बीच शवों को उठाने को लेकर विवाद हो गया। किसी तरीके से पुलिस ने विवाद को सुलझाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में विवाद को बढ़ता देख तीन थाने की फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि तिहरे हत्या कांड की सूचना पर प्रयागराज जॉन के एडीजी भनु भास्कर और आईजी प्रेम कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जांच की। इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!