Breaking
25 Apr 2025, Fri

Ghaziabad: संभल नहीं पहुंच सके राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, गाजीपुर बार्डर से वापस लौटे

Ghaziabad (समाचार टाउन डेस्क):

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संभल हिंसा में मारे गए लोगों के पीडित परिवार से मिलने के लिए संभल जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के झड़प हुई। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

हाइलाइट्स-

-संभल नहीं जा पाए राहुल, प्रियंका गांधी
-राहुल, प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक
-गाजीपुर बार्डर पर लगा लंबा जाम
-कांग्रेस कर रही नौटंकी- भाजपा

क्या है पूरा मामला
संभल हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए बुधवार की सुबह कांग्रेसी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी दिल्ली से निकले लेकिन यूपी पुलिस ने उनके काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया। जिसके चलते राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संभल नहीं पहुंच पाए। उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा राहुल व प्रियंका को गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के कारण लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं राहुल व प्रियंका गाजीपुर बॉर्डर पर लगभग 3 घंटे तक रुके।

बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बॉर्डर पर रोके जाने के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। राहुल और प्रियंका गांधी एक्सप्रेस वे पर 3 घंटे तक रुके जिसेक कारण जाम लग गया। जाम लग जाने के कारण राहगीर जाम में फंस गए। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर ट्रैफिक में फंसे लोगों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। लोगों ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हाथापाई कर दी।

सपा व कांग्रेस डेलिगेशन नहीं पहुंच सका संभल
आपको बता दे की 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर संभल स्थित जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान चार युवकों की मौत हो गई थी। सपा व कांग्रेस के अपने अपने डेलिगेशन को संभल भेजने का ऐलान किया था। लेकिन यूपी पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके डेलिगेशन को संभल नहीं जाने दिया।

संभल में 10 सितंबर तक भारी लोगों की एंट्री पर रोक
आपको बता दे कि प्रशासन की ओर से सभंल हिंसा के बाद 10 सितंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। संभल प्रशासन की ओर से बुलंदशहर, अमरोहा व गाजियाबाद के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मदद मांगी थी जिसके कारण राहुल गांधी व प्रियंका गांधी संभल नहीं पहुंच सके।

हाथों में संविधान की प्रति लेकर बोले राहुल गांधी
आपको बता दे की पुलिस के द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर सीमा पर पुलिस के द्वारा रोक लिया गया तो राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर कहा हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं मगर पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं जा सकता हूं मगर तब भी मुझे रोकर जा रहा है। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के अधिकार के खिलाफ है। आगे उन्होंने कहा मैंने कहा कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं मगर उन्होंने वह भी बात नहीं मानी और अब कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद हम जाने देंगे।

कांग्रेस कर रही नौटंकीभाजपा
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल केवल मुस्लिम वोट पाने के लिए जाना चा रहे है। सपा व कांग्रेस केवल व केवल राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस केवल नाटक कर रही है। कांग्रेस का पतन निश्चित है। भारत एक दिन कांग्रेस मुक्त अवश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!