Breaking
11 Feb 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित लालबाग लखनऊ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्व कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर खिराज ए अक़ीदत पेश किया और जयंती की हार्दिक शुभकामनायें दीं।

समतामूलक समाज, सामाजिक न्याय और दबे कुचलों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत प्रयास करने एवं सबकी चिंता और दुर्बल-असहाय के लिए विशेष करुणा रखने वाले समावेशी नीतियों व विचारों के पुरोधा थे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जननायक स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर खिराज ए अक़ीदत पेश करते हैं।

अनीस मंसूरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को चाहिए कि कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू करे ताकि देश के वंचित, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समाज को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!