Greater Noida (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद ग्रेटर नोएडा से है जहां निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
हाइलाइट्स-
-निर्माणधीन बेसमेंट की गिरी दीवार मलबे में दबे पांच मजदूर
-तीन मजदूरों की मौके पर मौत दो की हालत गंभीर, इलाज जारी
-सूचना पर पहुंची पुलिस में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-जनपद ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक- 1 थाना क्षेत्र का है मामला
क्या है पूरा मामला
गुरुवार को जनपद ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दे कि आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट की एक दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में पांच मजदूर दीवार के मालवा में दब गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें निकालने की कोशिश की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलवे में दबे पांच मजदूरों को जेसीबी व अन्य मजदूरों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे। वही आपको बता दे कि पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान कालका प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी अनीता, पुष्पेंद्र की 34 वर्षीय पत्नी मालती व झल्लू लाल के 40 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई। तीनों मजदूर महोबा के निवासी थे। वहीं घायलों की पहचान धीरेंद्र कुमार और उमेश के रूप में हुई।

