Breaking
8 Mar 2026, Sun

ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर किसान से हुई कहा सुनी में फोड़ा सिर।

संवाददाता समाचार टाउन

अल्लाहपुर गांव की है घटना, दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र कायमगंज के गांव अल्लाहपुर में खेत के रास्ते को लेकर विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया और किसान का सिर फोड़ दिया। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव अल्लाहपुर निवासी ग्रीशचंद्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बंटवारे के बाद उसे खेत का जो हिस्सा मिला है, वह पीछे की तरफ है। उस खेत तक जाने के लिए पहले से ही चकरोड मौजूद है। गिरीश ने बताया कि रविवार 8 मार्च को वह अपने खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकला था। जैसे ही ग्रीश चंद्र अपने ट्रैक्टर के साथ खेत के पास पहुंचा, तभी परिवार के ही कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ धमके। हमलावरों ने ग्रीश चंद्र को गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर निकालने से मना किया। जब ग्रीशचंद्र ने विरोध किया, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

लाठी-डंडों की पिटाई से ग्रीश चंद्र का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किसान का मेडिकल मुआयना कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!