Breaking
10 Feb 2026, Tue

संवाददाता समाचार टाउन

मदिरापान कर दो पहिया वाहन चलाते हुए 2 पकड़े

बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 35 के चालान

3 अवयस्क भी मोटर साइकिल चलाते पाए गए

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरु प्रसाद गुप्ता तथा एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा नगर में मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य यह था कि दुकानों पर मदिरापान कर वाहन न चलाने का संदेश लिखा है अथवा नहीं। संयुक्त टीम द्वारा चार दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शराब पीकर वाहन ने चलाने का संदेश लिखा पाया गया ।यह भी सुझाव दिया गया कि यह संदेश और अधिक दृश्य हो। ज्ञातव्य है कि जनपद में मदिरा की 304 दुकानें हैं तथा आबकारी नीति के अनुसार दुकानों पर यह संदेश लिखा जाना अनिवार्य है।

एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री अनिल यादव के साथ नगर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले दो पहिया वाहनों की जांच की गई । जांच में काफी संख्या में दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के पेट्रोल लेते हुए पाए गए जबकि पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड लगा था । ऐसे 35 वाहनों को चालान कर दिया गया । चालान की कार्यवाही रामशरण अग्रवाल फिलिंग स्टेशन तथा गुप्ता फ्यूल सर्विस पर की गई ।

एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा मद्यपान कर दो पहिया वाहन चलाने के अभियोग में 2 चालान भी किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज की कार्यवाही में आज की कार्यवाही में विभाग द्वारा रुपये 255000 का जुर्माना लगाया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा तीन अवयस्क वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उन पर 26-26 हजार का जुर्माना लगाया गया ।अब इन प्रकरणों को माननीय न्यायालय में भेज कर दंडित कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत अभिभावक को 3 वर्ष का कारावास भी सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!