Breaking
14 Jan 2026, Wed

Kanpur: भाजपा जिलाध्यक्ष नामाकंन के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Kanpur (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद कानपुर से है जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी को जूते बुके के थमा दिया।

हाइलाइट्स-
-भाजपा जिलाध्यक्ष नामांकन के दौरान जमकर हुई हंगामा
-कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी को थमाया जूते का बुके
-दलित का अपमान नहीं सहेंगे जैसे लगाए गए नारे
-कानपुर स्थित भाजपा कार्यालय का है मामला

क्या है पूरा मामला
रविवार को जनपद कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर जिला अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने नामांकन शुरू किया। नामांकन शुरू होने के कुछ देर बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा उत्तर कार्यालय में चुनाव प्रभारी संगम लाल गुप्ता को जूते का बुके थमा दिया।

कार्यकर्ताओं ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में चुनाव प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। जो जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है उसे उसके विपरीत दूसरा पद दिया जा रहा है। हम लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन जिला प्रतिनिधि बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!