Breaking
8 Mar 2026, Sun

Kanpur: करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला सिपाही के साथ रेप

Kanpur:

खबर जनपद कानपुर से जहां अयोध्या से एक महिला सिपाही करवाचौथ मनाने अपनी ससुराल आ रही थी। तभी गांव के बाहर एक युवक ने महिला सिपाही के साथ रेप किया। विरोध करने पर युवक ने महिला सिपाही का दांत तोड़ दिया…..

क्या है पूरा मामला
जनपद अयोध्या के एक थाना में तैनात महिला सिपाही करवा चौथ त्योहार पर छुट्टी लेकर अपनी कानपुर आ रही थी। बस से उतरने के बाद वह पैदल गांव जा रही थी। महिला सिपाही उस समय सादे कपड़े में थी। सेन पश्चिम पारा कोरिया चौकी क्षेत्र पाली रोड़ पर महिला सिपाही को अकेला पाकर युवक ने उसे सड़क किनारे बाजरे के खेत में खींच ले गया। युवक ने महिला सिपाही के साथ रेप किया। विरोध करने पर युवक ने महिला सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला सिपाही का दांत टूट गया। खुद को बचाने की जदोजहद में महिला सिपाई ने युवक की ऊंगली चबा ली।

 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ कल्लू

पडोसी ने दिया घटना को अंजाम
महिला सिपाही ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे बस से उतरने के बाद वह पैदल सुसराल की ओर जा रही थी। तभी उसका पड़ोसी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ कल्लू उसे रास्ते में मिल गया। वह शराब के नशे में थे। सूनसान सड़क व अंधेरे का फायदा उठाकर उसने महिला सपाही को सड़क किनारे एक खेत में बाल पकड़कर खींच ले गया। जहां उसने घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर धर्मेन्द्र ने महिला सिपाही के मुंह पर घूंसा मार दिया। जिससे उसका दांत टूट गया। चीखपुकार करने पर लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी धर्मेन्द्र अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

हाइलाइट्स
करवाचैथ मानने आ रही महिला सिपाही के साथ रेप
अयोध्या में तैनात थी महिला सिपाही
कानपुर अपनी ससुराल आ रही थी महिला सिपाही
विरोध करने पर युवक ने तोड़ा महिला सिपाही का दांत
पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार
रेप की घटना को अंजमा देने के बाद धर्मेन्द्र मौके से फरार हो गया। महिला सिपाही ने पुलिस को घटना के बारे में बताया तो सभी के होश उड गए। महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या कहना है पुलिस का
महिला सिपाही के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर पुलिस ने आरोपित धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!