Kasganj (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद कासगंज से है जहां दंगे के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या मामले में लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी कर दिया है कल यानी शुक्रवार को कोर्ट सभी दोषियों को सजा सुनाई।
हाइलाइट्स-
–26 जनवरी 2018 को हुई थी चंदन गुप्ता की हत्या
-गोली लगने से हुई थी चंदन गुप्ता की हत्या
-तिरंगा यात्रा निकलने को लेकर हुआ था दंगा
-एक हफ्ते तक हुए थे कासगंज में दंगे
–एनआईए कोर्ट ने 28 आरोपी किया दोषी करार
-शुक्रवार को कोर्ट सुनाएगी सभी दोषियों को सजा
क्या है पूरा मामला
जनपद कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। मौत के बाद कासगंज के हालात इतने खराब हो गए थे कि प्रशासन को इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ गई थी। कासगंज में करीब एक हफ्ते तक दंगे हुए थे। आपको बता दे की 26 जनवरी 2018 को कासगंज में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने करीब 100 बाइको से तिरंगा और भगवा झंडा लेकर या6 निकासी थी। यात्रा की परमिशन प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई थी। इसके बाद भी यात्रा निकाली गई। सभी कार्यकर्ता मुस्लिम आबादी वाले बद्दू नगर की एक गली से गुजरने की जिद करने लगे इसी दौरान से पथराव शुरू हो गया था। भीड़ में से किसी ने गोली चला दी। गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी।
एक सप्ताह तक चले थे दंगे
आपको बता दे की तिरंगा यात्रा में चंदन गुप्ता की हत्या के बाद कासगंज में लगभग 1 सप्ताह तक दंगे चले थे। दंगों के कारण पूरे शहर में तनाव फैल गया था। पूरे शहर में पीएसी और भारी फोर्स तैनात कर दिया गया था। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलीम व उसके भाई वसीमा व नसीम को मुख्य आरोपी बनाया गया था।