Breaking
7 Mar 2026, Sat

Lucknow: अशीष पटेल ने बुलाई अपना दल एस की वार्षिक बैठक, एसटीफ पर जमकर साधा निशाना, साली को बताया धरना मास्टर

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर राजधानी लखनऊ से है जहां योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपना दल एस की वार्षिक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होने यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स पर जमकर निशाना साधा। वही उन्होंने नाम न लेते हुए अपनी साली पल्लवी पटेल को धरना मास्टर बताया।

हाइलाइट्स-
आशीष पटेल ने बलाई अपना दल एस की वार्षिक बैठक
बैठक में जमकर साधा यूपी एसटीएफ का निशान
साली पलवी पटेल को बताया धरना मास्टर
प्रतिष्ठा के साथ समझौता नहीं होगा अनुप्रिया पटेल

क्या है पूरा मामला
गुरुवार को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपना दल एस की वार्षिक बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने मंच से खुलेआम यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि एसटीएफ मेरे सीने पर गोली मारे मेरे खिलाफ साजिश और षड्यंत्र बंद करें। उन्होंने कहा कि डरा कर 69000 की भर्ती का विषय दबाया नहीं जा सकता। वहीं इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी के किसी भी पदाधिकारी कार्यकर्ता या चुने हुए जन प्रतिनिधि पर आंच आएगी तो अपना दल चुप नहीं बैठेगा प्रतिष्ठा के साथ समझौता मेरी पार्टी नहीं करेगी।

साली पलवी पटेल ने लगाए जीजा पर आरोप
आपको बता दे की सिराथू से सपा विधायक और अपना दल (कमेराबादी) की नेता पलवी पटेल ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने अपने जीजा व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने राज्यपाल से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के जांच करने की मांग की है। पल्लवी पटेल का आरोप है कि प्रवक्ताओं को नियम के खिलाफ प्रमोट कर विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। एक-एक प्रवक्ता से 25-25 लाख रुपए की रिश्वत ली गई थी। इसी दौरान उन्होंने राज्यपाल से 9 दिसंबर 2024 को जारी प्रमोशन लिस्ट को रद्द करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!