Breaking
11 Feb 2026, Wed

Lucknow: जन्मदिन के मौके पर मायावती ने किया अपने द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन

Lucknow (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर राजधानी लखनऊ से है जहां बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान मायावती ने अपने द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन किया।

हाइलाइट्स
बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का आज जन्मदिन
-69 साल की हुई बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती
जन्मदिन के मौके पर किया पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई

69 साल की हुई बहन कुमारी मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती आज 69 साल की हो गई है। अपने जन्मदिन के अवसर पर वह अपने भतीजों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान बहन कुमारी मायावती ने अपने द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें उन्होंने अपनी और बसपा की कहानी कही है। इंडिया गठबंधन पर निशाना चाहते हुए बहन कुमारी ने कहा की इंडिया गठबंधन का यूपी समेत पूरे प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है। यह सभी पार्टियों अपने अपने स्वार्थ के लिए एकत्रित हुई है जनता के लिए नहीं।

मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहन कुमारी मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बहन कुमारी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!