Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: माया सिल्वर एवं एनर्जी क्रिस्टल शोरुम का हुआ उद्घाटन

Farrukhabad: कायमगंज।
नगर के पहले सिल्वर एवं एनर्जी क्रिस्टल शोरुम का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल व डॉ मिथलेश अग्रवाल ने फीता काट कर किया।

शनिवार को नगर के बाईपास रोड़ स्थित माया सिल्वर एवं एनर्जी क्रिस्टल शोरुम का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल व डॉ मिथलेश अग्रवाल पूर्व सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने फीता काट कर किया। इस दौरान नमिता अग्रवाल ने डॉ. मिथलेश अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आचार्य दिनेश जी ने हवन पूजन किया।

इस दौरान शोरुम के प्रोपराइटर शालीन अग्रवाल ने बाताया कि हमारे प्रतिष्ठान पर शुद्ध 92.2 प्रतिशत अद्वितीय चांदी के आभूषण, वर्तन व मूर्तियां आदि उचित दर मिलती है। प्रतिष्ठान पर सोने की शुद्धाता की जांच मशीन के द्वारा की जाती है। उनका कहना है कि उनके यहां शारीरिक चक्रों को पत्थरों की प्रकृतिक ऊर्जा से परिपूर्ण मिलते है।

प्रतिष्ठान पर शुद्ध चांदी से निर्मित रामदरवार, अंगूठी, हार, ब्रेसलेट, व मूर्तियां आदि मिलती हैं।इस दौरान आसुतोष कौशल, निमता अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, सचिन विंदल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अवधेश कौशल, अशोक कौशल, अखिलेश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, शैहराब अली खा, कासिब अली खां व जुनैद खां एटवोकेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!