Breaking
24 Apr 2025, Thu

Meerut (समाचार टाउन डेस्क) :

मेरठ निवासी एक युवक को सऊदी की एक कोर्ट ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई है। आपको बता दे की सऊदी अरब पुलिस ने उसे व उसके साथी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वहां की कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है।

हाइलाइट्स-

-युवक को साऊदी कोर्ट ने सुनाई की सजा
-ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था मेरठ का युवक
-अरब की मक्का की क्रिमिनल कोर्ट ने सुनाई सजा
-मेरठ के थाना मुंडाली के गांव रछौती निवासी है युवक

क्या है पूरा मामला
जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव रछौती निवासी जुबेर का 36 वर्षीय पुत्र जैद 6 साल पहले सऊदी अरब में काम करने के लिए गया था। वहां की पुलिस ने उसे 1 साल पहले ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सऊदी अरब की मक्का की क्रिमिनल कोर्ट ने जैद को सजा-ए-मौत दे दिया। आपको बता दे कि इस गांव के लगभग 700 युवा सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं। गांव में लगभग दस हजार लोगों की आबादी है।

परिजन में लगाए गंभीर आरोप
ज़ैद के परिजनों का कहना है कि उसका बेटा 6 साल पहले सऊदी अरब में कमाने के लिए गया था। वह वहां पर सऊदी अरब में पुलिस की गाड़ी चलाता था। उसे फसाया गया है। वह इस तरीके का काम नहीं कर सकता है।

दूतावास ने दी जानकारी
कंसल्टेंट जनरल ऑफ़ इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ निवासी ज़ैद को सऊदी अरब पुलिस के द्वारा 15 जनवरी 2023 को ड्रग्स बनाने व तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से वह वहां की जेल में बंद है। उसके साथ एक उसका पाकिस्तानी सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से ड्रग्स बरामद किए गए थे। जिसके चलते न्यायालय ने उसे मौत की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!