Moradabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद मुरादाबाद से है जहां तेज रफ्तार कार ने दंपति व उसके दो बच्चों को टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में दंपति समेत दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स-
–तेज रफ्तार कार ने मारी दंपति व दो बच्चों को टक्कर
–भीषण सड़क हादसे में दंपती व उसके बच्चों की मौत
–पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
–पाकबड़ा क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे का है मामला
क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दंपति व उसकी दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों कई फीट उछलकर दूर गिरे जाकर। हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जाकर पलट गई। हादसे को देख आसपास राहगीरों व लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार पलट जाने की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही क्रेन बुलाकर कार को एक्सप्रेस वे के किनारे कराया।
हादसे में इनकी हुई मौत
भीषण सड़क हादसे में रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के गांव काशीपुरा निवासी 35 वर्षीय फुरकान व उसकी 30 वर्षीय पत्नी सीमा व पांच व ढाई वर्षीय दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।

