Breaking
30 Jun 2025, Mon

Mumbai: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Mumbai, (समाचार टाउन डेस्क):

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के समय प्रधानमंत्री गृहमंत्री रक्षा मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता उपस्थित रहेंगे।

हाइलाइट्स-

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
एकनाथ शिंदे लेंगे डिप्टी सीएम की पद की शपथ
-शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
-शपथ ग्रहण समरोह में देश के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने की 13 दिन बाद आज महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होगा। आजाद मैदान में शाम 5:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आपको बता दे कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की पद की शपथ लेंगे।

महायुति को मिलता बहुमत
महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 132, शिवसेना शिंदे को 57 वहीं एनसीपी शरद पवार को 41 सीटें मिली थी। महायुति को 230 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। वहीं सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के 19, एनसीपी के 7 वहीं शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के समय की दिग्गज रहेंगे मौजूद
महाराष्ट्र के आजाद मैदान में शाम 5:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समते कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!