संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं समर्पण सेवा समिति की ओर से 50 जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन छात्राओं को चुना गया जो ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल चलकर स्कूल आती थीं। साइकिल पाने वाली छात्राओं में शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज।

श्रीराम हायर सेकेंडरी स्कूल,
कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, श्री राम शिक्षा सदन फतेहपुर परिउली,
सीपी विद्या निकेत स्कूल की बेटियां शामिल रहीं।

साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। साइकिल वितरण पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक और महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व स्कूल डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल द्वारा किया गया। अतिथियों ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना ही समाज की असली प्रगति है। इस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई, हिंदी माध्यम के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, उप प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, केवीपी प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय सहित अमरदीप दीक्षित, देवेंद्र दुबे, अशोक वर्मा, महेंद्र राजपूत और सुधीर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

