Prayagraj (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद प्रयागराज से है जहां महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा फहरा दिया। आपको बता दे कि तीन कार्यकर्ता दरगाह की छत पर चढ़ गए और झंडा फहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हाइलाइट्स-
-महाराजा सुहेलदेव संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाजी की दरगाह पर फहराया भगवा झंडा
-गाजी की दरगाह पर चले महाराजा सुहेलदेव संगठन के तीन कार्यकर्ता
-दरगाह पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे, पुलिस जांच में जुटी
-जनपद प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा का है मामला
क्या है पूरा मामला
जनपद प्रयागराज की बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर चढ़कर भगवा झंडा फहरा दिया। आपको बता दे कि रामनवमी के मौके पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ता ने एक बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान संगठन से जुड़े तीन कार्यकर्ता ओम लिखे भगवा झंडा लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए दरगाह पर चढ़ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लोकिन इससे पहले ही हंगामा करने वाले युवक भाग खड़े हुए। वहीं भगवा झंडा लहराने से पहले महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया था। वही कार्यकर्ता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि गाजी हिंदुओं का हत्यारा है और यहां पर अवैध रूप से मजार बनाई गई है।
बुधवार पर रविवार लगता है दरगाह पर मेला
आपको बता दे कि प्रत्येक बुधवार व रविवार को सैयद सालार गाजी की मजार पर रोज का मेला लगता है। इसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने 24 मार्च को दरगाह के गेट पर ताला लगा दिया था और मेले पर भी रोक लगा दी थी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कहा था कि उन्होंने कोई ताला नहीं लगाया है। बाद में दरगाह प्रबंधन ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था की दरगाह में आने जाने पर कोई रोक नहीं है। अंदर काम चलने के कारण सुबह इसे बंद किया गया था।