Breaking
7 Mar 2026, Sat

Rajasthan: एटा के 11 लोगों की सड़क हादसे में मौत, खाटू श्याम से लौट रहे थे

Rajasthan (समाचार टाउन डेस्क)-|
खबर राजस्थान प्रांत के दौसा जनपद से है जहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि पिकअप सवार सभी लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके वापस घर लौट रही थे। हादसे में मरने वालों में 7 बच्चे 4 महिलाएं शामिल है।

हाइलाइट्स-
तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी पीछे से पिकअप को टक्कर
भीषण सड़क हादसे में सात बच्चों व चार महिलाओं की मौत
खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे सभी पिकअप सवार
जनपद दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र के गांव वापी का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार की भोर लगभग 3:00 बजे राजस्थान के जनपद दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र के गांव वापी के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर वहां ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। आपको बता दे कि हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के पीछे से परखच्चे उड़ गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी पिकअप सवार को पिकअप से बाहर निकाला और आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 19  घायलों इलाज अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को उच्च चिकित्सा के लिए SMS अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य दो गंभीर रूप से घायल लोगों को दौसा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। वही घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली के निवासी हैं और खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृत्यु की पहचान जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली के निवासी 25 वर्षीय प्रियंका, 35 वर्षीय शीला, 25 वर्षीय सौरभ, 25 वर्षीय सीमा, 25 अंशू, 3 वर्षीय पूर्वी, 12 वर्षीय दक्ष के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने सभी के सभी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं हादसे की सूचना पर गांव में मातम पसरा हुआ है हर कोई वक्त की अनहोनी को कोस रहा है। वही सूचना पर सभी के परिजन दौसा के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!