Breaking
28 Mar 2026, Sat

संवाददाता समाचार टाउन

कमालगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी अशोक राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए। यह बरामदगी मामले की जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह घटना शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। एक धार्मिक आयोजन के दौरान रिश्ते में बाबा लगने वाले आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को खेतों की ओर एक झोपड़ी में ले गया।

बालिका घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां बालिका को लेकर कमालगंज थाने पहुंची। बालिका का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना कमालगंज क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के वांछित आरोपी अशोक राजपूत को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!