Breaking
12 Mar 2026, Thu

संवाददाता समाचार टाउन

हादसों में चार घायल, हालत गंभीर।

कायमगंज:अलग अलग हादसों मे थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी श्याम मोहन व ललित, मंगटई निवासी नितिन, जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा निवासी ज़ैनब घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ सभी घायलों का इलाज हुआ।

मधुमक्खियों के हमले से युवक गंभीर घायल।

कायमगंज:नगर से सटे गांव दत्तू नगला निवासी हाकिम पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और किसी तरह उसे बचाया। उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसका इलाज हुआ।

युवक ने पिया जहर, हालत गंभीर।

कायमगंज:थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!