संवाददाता समाचार टाउन
ऊंचाई से गिरकर युवती गंभीर घायल।
कायमगंज:क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद निवासी मोनी ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। धमाके की आवाज़ सुन परिजन उधर दौडे और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये जहाँ उसका इलाज हुआ।
हादसों मे दो घायल, हालत गंभीर।
कायमगंज:अलग अलग हादसों मे क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी अमर कांत व बहवलपुर निवासी भानु प्रताप घायल हो गए। आसपास के लोगो ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ दोनों का इलाज हुआ।
किसान को मारपीट किया घायल, जानमाल की दी धमकी।
कंपिल:थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर निवासी नेमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 6 मार्च की सुबह खेत मे सरसो काटने गया था। पड़ोसी खेत मालिक रिंकू, बहोरन, हरवीर शौक़ीन बेवजह आकर गाली गलौच करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों क़े एक जुट होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
कुंडल नोचकर भाग रहे लुटेरे में एक दबोचा, दूसरा फरार।
कायमगंज:दिल्ली रोड पर महिला के कुंडल नोचकर भाग रहे दो लुटेरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। भागते समय एक लुटेरा पास के सार्वजनिक शौचालय में छिप गया, जहां से कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान लुटेरों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

