संवाददाता समाचार टाउन
मधुमक्खियों के हमले से दो घायल, हालत गंभीर।
कायमगंज:क्षेत्र के गांव मुडोल निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र व अमित पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और दोनों को किसी तरह मधुमक्खियों से बचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएससी लाये। जहां उनका इलाज हुआ।
युवक को बिच्छू ने काटा हालत गंभीर।
कम्पिल क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी नीरज को जहरीले बिच्छू ने काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां उसका इलाज हुआ।
छिपकली गिरी खाना खाकर युवक की हालत बिगड़ी।
कम्पिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी बृजेश ने घर पर खाना खाया। लेकिन उस खाने मे पहले ही छिपकली गिर चुकी थी। लेकिन जब परिजनों ने देखा। तब तक देर हो चुकी थी। इधर वृजेश की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गईं। परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

