Breaking
14 Jan 2026, Wed

Saharanpur: भाजपा नेता ने पत्नी व तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Saharanpur (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद सहारनपुर से है जहां भाजपा नेता ने अपनी पत्नी वह तीन बच्चों पर ताबडतोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

हाइलाइट्स-
-भाजपा नेता ने पत्नी व तीन बच्चों पर बरसाई गोलियां
-गोली लगने से तीन बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
-पुलिस में आरोपी भाजपा नेता को मौके से किया गिरफ्तार
-सहारनपुर के कस्बा गंगोह के गांव सांगा ठेड़ा का है मामला

क्या है पूरा मामला
शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे जनपद सहारनपुर के कस्बा गंगोह के गांव सांगा ठेड़ा निवासी योगेश रोहिला जो कि भारतीय युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी नेहा, 8 वर्षीय पुत्री श्रद्धा, 7 वर्षीय पुत्र देवांश व 4 वर्षीय पुत्र शिवांक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी भाजपा नेता को मौके से पकड़ लिया। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इधर ग्रामीणों ने भाजपा नेता को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

तीन बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
आपको बता दे की अस्पताल में डॉक्टर ने श्रद्धा, शिवांश व देवांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी पूजा का अस्पताल में इलाज जारी है। इधर पुलिस ने तीनों बच्चों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चारों को गोली मारी थी।

पुलिस ने दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि योगेश रोहिला ने घर के अंदर अपनी पत्नी व बच्चों को गोली मार दी थी। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं योगेश रोहिल्ला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!