Breaking
6 Mar 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

अताईपुर कोहना गांव की घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने की जांच, फॉरेसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर कोहना गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अताईपुर कोहना गांव निवासी शिवराज की करीब 18 वर्षीय पुत्री रितु गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार को रितु का शव कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

फोटो परिचय शव पर रोते परिजन

जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर छात्रा को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की अचानक मौत की खबर से मां विनीता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना से शोक का माहौल हो गया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही फॉरेसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।

फोटो परिचय जांच करती पुलिस

परिजनों ने बताया मृतका रितु पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी।आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।इंस्पेक्टर लाइन आर्डर सुरजीत सिंह ने बताया किशोरी की फांसी से हुई मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए है।शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!