Breaking
28 Mar 2026, Sat

ऑयल प्लांट में लगी भीषड़ आग ने धारण किया विकराल रूप।

संवाददाता समाचार टाउन 

(फर्रुखाबाद) शकरुल्लापुर:

आग की लपटे कई किलो मीटर की दूरी से दिखाई दे रही है।इसके चलते भारी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरी की भीड़ लग गई।

क्या है पूरा मामला

पी एंड ए वायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के वायो डीज़ल प्लांट में आज भीषण आग लग गई।इसके चलते प्लांट में बड़ा नुकसान हुआ और आसपास लोगो की भारी संख्या में भीड़ व ग्रामीण एकत्र हो गए और दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग विस्फोट के कारण लगी।

वहां मौजूद व आस पास के ग्रामीणों के अनुसार यह बड़ा हादसा प्लांट संचालन के लिए विस्फोटक एन ओ सी और कई नियमित एनओसी नहीं ली गई थी।और वहां कोई अग्निशमन यंत्र (फायर)भी नहीं लगाया गया था।जो हादसे को और भी गंभीर बना सकता था।

बताया गया है कि प्लांट का डायरेक्ट संचालन अवधेश कौशल और ऋतिक कौशल कर रहे थे।जो कि कायमगंज नगर निवासी तम्बाकू के बड़े व्यापारी हैं।पुलिस का भरी फोर्स और अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और औद्योगिक सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है सुरक्षा कारणो के चलते यातायात प्रबंधन की तरफ से आवागमन बन्द कर दिया गया है।
जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन अब इस मामले को कितना गंभीरता से लेता और इस घटना को देखते हुए क्या कठोर कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!