Breaking
11 Feb 2026, Wed

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

फर्रुखाबाद 28 जनवरी 2026 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पर सख्त दिखे व नाराजगी व्यक्त की जिलाधिकारी ने सभी सात विकास खंडो की रिपोर्ट कल या परसों तक देने के लिए कहा कि कहां पर कौन से उपकरण उपलब्ध नहीं है व कोल्ड चैन कहां पर बाधित है।

शमशाबाद क्षेत्र के जर्जर चिकित्सालय हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए तीन लोगों की समिति निष्क्रिय कर्मचारियों को चिन्हित करने व सेवा मुक्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगी ऐसा न करने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही होगी सीएमओ प्रतिदिन निगरानी करें अधीनस्थों से आवश्यक डाटा प्रतिदिन प्राप्त करें निकम्मों की फौज की कोई जरूरत नहीं है प्रति माह एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाएं सक्षम प्राधिकारी देखें।

कि अधीनस्थ अपना 100 प्रतिशत दे ताकि कार्य संपन्न हो सके प्रतिरक्षण अधिकारी व अधीनस्थ का कार्य भी संतोषजनक नहीं है तत्काल सुधार करें कायमगंज में कार्य का प्रतिशत 41 प्रतिशत है उनके विरुद्ध कार्यवाही करें निष्क्रिय कार्य के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को आरोप पत्र दे व निलंबित करें तभी सुधार होगा जिलाधिकारी ने एजेंडा रूपांतरित करने के निर्देश दिए टीकाकरण में विभाग की प्रगति अच्छी है जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को बेसिक शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित करके कार्य करने के निर्देश दिए।

ताकि एक कार्य के त्रिआयामी बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके बीएसए से कुल स्कूल व उसके बच्चे एवं उनके क्षेत्र का विवरण प्राप्त कर ले यदि कोई स्कूल मना करे तो बताएं आयुष्मान कार्ड बनने की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन 9:00 बजे होगी बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!