संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज में नगर से सटे गांव कलाखेल मऊ राशिदाबाद निवासी शन्दू खा के मकान में देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।शन्दू परिवार सहित अपनी भांजी की शादी में अमानाबाद कमालगंज गए हुए थे। मकान में ताले पड़े हुए थे। देर रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़ते हुए कमरे में अलमारी में रखे झूमर दो सेट गले के सोने के दो सेट बुंदे सोने के दो जोड़ सोने की चूड़ी चंदी के सिक्के के अलावा 35 हजार नकदी तथा सिंगल बैरल बंदूक चोर चुरा ले गए।

देर रात गृह स्वामी जब मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।शन्दू ने बताया कि उसका छोटा भाई फहमी एक बजे वापस लौटा तो उसने गेट खुला देख उन्हें जानकारी दी। जिस पर वे तुरंत वापस आ गए।

2:00 के करीब घटना की है। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पुलिस को जांच कर खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

