संवाददाता समाचार टाउन
-मजदूरों की बची जान, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग पर पाया काबू
कंपिल:एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गेहूं काट रहे मजदूर बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पाया।
नगर के मोहल्ला माँझ गांव निवासी मुवीन खां का खेत मोहल्ला पट्टी मदारी में कंपिल रुदायन मार्ग पर स्थित है। गुरुवार शाम दिनेश व नरेंद्र लगभग एक दर्जन लोगों के साथ गेहूं काट रहे थे। उसी समय अचानक खेत के ऊपर से निकली एचटी वाली लाइन का तार टूटकर कटी पड़ी फसल के ऊपर गिर गया। जिससे गेहूं काट रहे मजदूर बाल बाल बच गए।

फोटो परिचय आग से जली गेहूं की फसल
एचटी लाइन से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना मुवीन को दी। आनन फानन में मुवीन ने ग्रामीणों के साथ मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पाया। पड़ोसी युवक ने जल रही फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। पीड़ित के अनुसार लगभग दो बीघे फसल जलकर राख हो गई।

