संवाददाता समाचार टाउन
खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीयन नहीं पाया गया।कर बकाया में संचालित 3 ट्रक भी सीज
जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में आज दिनांक 27/11/2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा संजय प्रताप, खनन अधिकारी फर्रूखाबाद के साथ खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये तथा इन पर रू0 35000 का जुर्माना लगाया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण नहीं था।

उल्लेखनीय है कि सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा समस्त जिलाधिकारियों से उपखनिजोें का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीकरण खनन के विभागीय पोर्टल पर कराये जाने की अपेक्षा की गई है ताकि इन वाहनों में लगे वी.टी.एस. के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी हो सके। इसी के क्रम में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जी द्वारा एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा संजय प्रताप, खनन अधिकारी फर्रूखाबाद को खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त कर बकाया में संचालित 3 ट्रकों का भी सीज किया गया तथा इन पर रू0 35000 टैक्स तथा रू0 32000 का जुर्माना लगाया गया।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

