Breaking
15 Jan 2026, Thu

Farrukhabad: देर रात आखिर क्यों दौड़ी पुलिस तराई क्षेत्र में पढ़िए रिपोर्ट

Farrukhabad: आतिफ अली खां  क्राइम एडिटर
गुरुवार की रात जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के गांव चमन नगरिया में फायरिंग की सूचना पर हंडकंप मच गया। सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जहां फायरिंग की सूचना अपवाह निकली।

क्या था मामला?
मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का निकला। देर शाम करु उर्फ छविराम पड़ोसी गांव सिवारा खास से बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी एक राय हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी। राहगीरों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना पुलिस को दी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 सीएचसी में घायल छविराम

क्या बोली मां?
मां विटोली देवी ने बताया कि उसने बेटे छविराम की हिन्दू रीति रिवाज से शादी की थी। उसकी चार संताने है जिसमें दो पुत्र व दो पुत्रियां है। मां का कहना है कि दो साल पहले उसकी पुत्रवधु गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। काफी खोजबीन की थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। दो साल बाद वह वापस गांव आई थी जिसको लेकर विवाद हुआ था।

क्या बोले प्रभारी बोले-
थाना प्रभारी विश्वननाथ आर्या ने बताया कि गुरुवार की देर रात चमन नगरिया में फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। फायरिंग की सूचना अपवाह निकली। मामला दो पक्षों का आपसी विवाद का निकला। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!