Breaking
24 Apr 2025, Thu

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत पर मचा कोहराम

कंपिल/ कायमगंज।

गांव भोगपुर में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी गुड्डू गौतम के बीस वर्षीय पुत्र सागर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि देर शाम मृतक घर से खेत पर जाने की बात कह निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। घर से दौ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में उसका शव आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर ले आए।

मृतक की मां सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई आशीष व चार बहने कोमल,नंदनी, मुस्कान, व शिवानी है। मृतक माता पिता की दूसरे नंबर की संतान है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!