Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad, kampil ( समाचार टाउन डेस्क) :

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पंचायत सहायक का शव ग्राम पंचायत सचिवालय के हाल में रस्सी के सहारे लटका मिला। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

हाइलाइट्स-

-पंचायत शव का शव फंदे पर लटका मिला
-पंचायत भवन में मिला लटकता हुआ शव
-शव मिलने की सूचना से मचा हडकंप
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-कंपिल क्षेत्र के गांव हजियापुर का मामला


मृतक राघवेन्द्र का फाइल फोटो

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी उमेश चंद यादव का 25 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र सिंह उर्फ टीटू ग्राम पंचायत हकीकत में पंचायत सहायक के पद पर  तैनात था। गुरुवार को पंचायत सहायक रोज की तरह घर से गांल हजियापुर स्थित पंचायत सचिवालय में आया। पंचायक सहायक के भाई ने उसे कई फोन बार किया। फोन न उठने पर उसका भाई उसे देखने के लिए सचिवालय पहुंचा। जहां भाई का शव फंदे पर लटका देखा उसके हाथ पांव फूल गए। मामले की जानकारी परिजनों व ग्राम प्रधान को दी गई। शव मिलने की सूचना पर पंतायत सचिवालय के बाहर ग्रामीण को भीड़ एकत्रित हो गई। थोड़ी ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे। जहां बेटे का शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
पंचायत सहायक के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर क्षेत्र अधिकारी जय सिंह परिहार व कंपिल थाना अध्यक्ष विश्वनाथ आर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टपार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने की जानकारी
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राघवेंद्र की शादी नहीं हुई थी। मृतक के चाऱ भाई व दो बहने थी मृतक राघवेंद्र के पिता अमीन के पद पर तैनात है। वो आगरा दवाई लेने के लिए गए हुए हैं। सूचना दे दी गई है। जल्दी वापस गांव आ जाएंगे। मृतक की मां विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!