Breaking
14 Aug 2026, Fri

एपी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह: वशिष्ठ मिस्टर और माही बनीं मिस फेयरवेल।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:एपी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग के रंगों से सराबोर नजर आया। विदाई की बेला में जहां छात्र भविष्य के सपनों को लेकर उत्साहित दिखे, वहीं विद्यालय से बिछड़ने की भावुकता भी उनके चेहरों पर साफ नजर आई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्रों ने मनमोहक समूह नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फेयरवेल की घोषणा रही। मिस्टर फेयरवेल वशिष्ठ अग्रवाल, मिस फेयरवेल माही अग्रवाल रही। स्कूल प्रबंधक अशोक रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, मैनेजर आयुष रस्तोगी व असिस्टेंट मैनेजर आकाश रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को जीवन के आगामी पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिचय एपी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह हुआ

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुमकुम रस्तोगी, अंशुल रस्तोगी, सोनम रस्तोगी एवं श्वेता रस्तोगी मौजूद रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा, उप-प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला और कोऑर्डिनेटर दीक्षा चौहान समेत भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी, शिवम शर्मा, साहुल कुमार, सतीश पाण्डे, डॉ. अलका सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपूर्वा, खुशी कौशल, अंशुमान और अभिजीत ने संयुक्त रूप से किया। इस आयोजन को भव्य बनाने में शिक्षिका अंजना राठौर, संदीप कश्यप व समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!