Breaking
28 Jun 2026, Sun

दवा खाते ही बिगड़ी बच्चों की हालत, 20 से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।

संवाददाता समाचार टाउन

उत्तर प्रदेश/फर्रुखाबाद

जहाँ एक विद्यालय में सरकारी अभियान के तहत पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ताज़ा मामला जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लॉक से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लगभग 20 से ज्यादा बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार,मंगलवार को विद्यालय में बच्चों को ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ या नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई थीं।दवा खिलाने के कुछ ही घंटे बाद,स्कूल परिसर में ही कई बच्चों को बेचैनी, पेट में दर्द और घबराहट और उल्टी जैसी शिकायत महसूस होने लगी जब पूरे घटना क्रम की जानकारी बच्चों ने दी तो हड़कंप मच गया।देखते ही देखते बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।प्राथमिक उपचार देने के बाद, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है और बेहतर इलाज हेतु उनका उपचार जारी है।

इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल और स्कूल पहुँच गए। परिजनों में डर और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर सकता है कि क्या दवा की डोज में कोई समस्या थी या यह दवा के सामान्य ‘साइड इफेक्ट्स’ (जो कभी-कभी खाली पेट दवा लेने से हो सकते हैं) का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!