Breaking
1 Jul 2025, Tue

Farrukhabad:

लंका विजय के बाद भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी हुई। जिसके बाद भरत मिलाप का मचन देख दर्शक भावविभोर हुए। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की छवि निहारने जनसैलाब उमड़ा। जय श्री राम के जयघोष से गूंजा इलाका……..

रविवार की देर शाम नगर के गल्ला मण्डी चौराहे पर राम भरत मिलाप व श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। कमेटी की ओर से रामलीला का मंच आकर्षण ढंग से सजाया गया। रामलीला का यह मंच अयोध्या का प्रतीक था। कुछ दूरी पर ही अयोध्या का नगर द्वार बनाया गया।

अयोध्या की राजसभा में विराजमान भरत को जैसे ही भगवान राम के लंका विजय कर अयोध्या वापस आने का समाचार मिलता है। वैसे ही भरत राजसभा को छोड़कर नंगे पाव द्वार की ओर दौडे, यहीं पर राम- भरत का भावपूर्ण भरत मिलाप हुआ। भगवान राम ने अपने भ्राता भरत को गले लगाया। उनके आंखों में आंसू झलक आए। राम व भरत ने एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछी। भरत ने भगराम राम से पूछा आप हम सभी को छोड़कर कहां चले गए थे। आप के बिना सभी अयोध्यावासी अनाथ हो गए थे। यह कहकर भरत फूट फूट कर रोने लगे। भगवान राम के अयोध्या पहुंते ही अयोध्यावासियों ने खुशी मनाई। यह दर्शय देख कर हर वहां मौजूद हर किसी की आंखे भर आई।

जयकारों के बीच राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान पर पुष्पवर्षा कर मंच पर लाया गया। जय श्री राम के उद्घोषों के बीच परंपरा के अनुसार भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की आरती उतारी गई। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायण अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमेन डॉ. शरद गंगवार, पूर्व विघायक अमर सिंह खटिक, डॉ. विकास शर्मा, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता व रश्मि दुबे आदि मौजूद रहे।


वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर लॉ एण्ड आर्डर राजेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, मण्डी चौकी प्रभारी विघासागर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!