Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: दिखा चांद, शुरू हुआ माह-ए-रमजान, लोगो ने एक-दूसरे को गले मिल दी बधाईयां

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
शनिवार को चांद नजर आने के बाद माह-ए-रमजान का पहला रोजा रविवार यानी 2 मार्च से रखा जाएगा और इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। वहीं आपको बता दे कि रमजान के इस पाक महीने में मुसलमान अल्लाह की इबादत और नेकी का काम करते हैं।

हाइलाइट्स-
-दिखा चांद, 2 मार्च से शुरू रमजान का पाक महीना
-इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है माह-ए-रमजान
-लोगों ने एक दूसरे को गले मिल दी बधाइयां
-रोज रात में अदा की जाएगी नवाज-ए-तरावीह
-बाजार हुए गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

दिखा चांद, पहला रोजा कल
शनिवार की शाम चांद नजर आते ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है।  आपको बता दे कि माह-ए-रमजान इस्लाम का पवित्र महीना है। रमजान का इंतजार मुस्लिम समुदाय के लोगों को साल भर रहता है। शनिवार की देर की शाम चांद के दीदार के लिए लोग घरों की छतो पर पहुंचे। चांद नजर आते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। चांद दिखने के बाद पहला रोजा 2 मार्च यानी रविवार को रखा जाएगा। वहीं माह-ए-रमजान का सफर शनिवार को तरावीह की नमाज के साथ शुरू हुआ। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। इस पाक महीने में मुसलमान खुदा के बताए रास्ते पर चलते और मानवता की सेवा करते हैं। मुस्लिम समुदाय जकात व सदका के जरिए गरीबों की मदद करते हैं। रमजान के आखिरी दिन ईद-उल-फितर का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है।

बाजार हुए गुलजार
आपको बता दे कि रमजान के लिए बाजार कई दिन पहले से ही पूरी तरह से सज चुके थे। वहीं लोगों ने रमजान के इस्तकबाल की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं। हर कोई रमजान से जुड़ी चीजों की खरीद फरोख्त में लगा हुआ है। वहीं आपको बता दे कि बाजार में टोपी, रुमाल, खजूर, फल व सेंवई की बिक्री बढ़ गई है।

राज्यमंत्री ने लिखा डीजीपी को पत्र
आपको बता दे कि रमजान के महीने को देखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम बक्फ एवं हज के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पुलिस विभाग के महानिदेशक को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शांति, सुरक्षा मस्जिदों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, साइबर मॉनिटरिंग ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!