सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की देर शाम महाराजगंज जेल से रिहाई हो गई।जेल के गेट पर उनकी पत्नी और बेटे इंतजार कर रहे थे।
34 महीने बाद इरफान सोलंकी जेल से रिहा।
महाराजगंज : उत्तर प्रदेश के कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम महराजगंज जेल से रिहा हो गए। लगभग 34 महीने की कैद के बाद यह रिहाई उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।जेल के बाहर इंतजार कर रही पत्नी नसीम सोलंकी (विधायक), दोनों बेटों और इरफान की मां खुर्शिदा बेगम से मिलकर वह भावुक हो गए।बेटों ने पिता को गले लगाया,जबकि समर्थकों ने नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

ED की वीडियो पूछताछ से रिहाई में हुई देरी:-
सुबह करीब 10 बजे नसीम सोलंकी परिवार के साथ जेल पहुंचीं।उन्होंने समर्थकों से भीड़ न लगाने की अपील की,लेकिन जेल प्रशासन ने रिहाई में देरी की।कारण था मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इरफान से पूछताछ।इस वजह से शाम को ही रिहाई संभव हुई।जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी,जहां 20 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। रिहाई के बाद इरफान सफेद पठानी सूट में नजर आए और बोले, ‘अल्लाह का करम है और सच की जीत हुई।

