संवाददाता समाचार टाउन
फर्रुखाबाद:चौक बाजार में एक असामान्य घटना देखने को मिली, जहाँ (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के फोटो लगे पुतले को आग के हवाले कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा विरोध प्रदर्शन शहर कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला
सूत्रों की जानकारी के अनुसार ABVP के एक संगठन मंत्री और सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद से नाराज़ होकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक के ख़िलाफ़ विरोध का बिगुल फूंक दिया।और एक पुतला बना कर और उस पर फोटो लगा कर आग के हवाले कर दिया।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्त चौक बाजार में विधायक का पुतला फूंका और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर शहर कोतवाल भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस बल हंगामे को रोकने के बजाय मूक दर्शक बनी रही।

बीच बाजार भाजपा के विधायक का पुतला दहन किए जाने के बाद, स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पुलिस की निष्क्रियता तथा कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगाए हैं।

