Breaking
11 Feb 2026, Wed

गन्ने के अभाव में जल्द मिल बंद होने की संभावना,गन्ना आपूर्ति की अपील,गंगा कटरी में घर घर पहुंचा मिल प्रशासन।

संवाददाता समाचार टाउन

-फ्री पर्ची से जल्द गन्ना आपूर्ति की अपील, गंगा कटरी में घर घर पहुंचा मिल प्रशासन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की भारी कमी के चलते पेराई सत्र जल्द समाप्त होने की कगार पर है। मिल प्रबंधन ने सभी 6 क्रय केंद्रों पर बंदी का नोटिस जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील की है कि जिनके पास भी गन्ना बचा है, वे तत्काल मिल पहुंचाएं ताकि अंतिम पेराई पूरी की जा सके।

शनिवार को कंपिल के ग्राम बिल्हा में प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार और गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने ग्राम प्रधान अरविंद सिंह की मौजूदगी में किसानों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिल में गन्ने की आवक काफी कम हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 23 जनवरी से फ्री पर्ची की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिन किसानों को पर्ची नहीं मिली है, उन्हें मिल गेट पर ही पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।

परिचय बिल्हा गांव में बैठक करते मिल प्रबंधक व अन्य

बाढ़ ने बिगाड़ा गणित, उत्पादकता में आई कमी

गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि इस सीजन में क्षेत्र के 56 गन्ना बाहुल्य गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। जलभराव के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में भारी गिरावट आई है। यही मुख्य कारण है कि मिल में गन्ने की आवक उम्मीद से बहुत कम रही और मिल को समय से पहले बंद करने का निर्णय लेना पड़ रहा है।

प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने पेराई के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि:

कुल पेराई 23 जनवरी तक 7,15,900 क्विंटल पिछले वर्ष इसी अवधि तक 5,70,000 क्विंटल थी।

चीनी उत्पादन 65,475 क्विंटल पिछले वर्ष 49,865 क्विंटल थी।

चीनी रिकवरी इस बार 9.42% रही है, जो संतोषजनक है।

प्रबंधक ने बताया कि 7 दिसंबर तक का 7.64 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि भी जल्द ही किसानों के खातों में भेज दी जाएगी। वहीं, किसानों ने भरोसा जताया कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और मिल के सुचारू संचालन से आगामी सत्र में गन्ने का रकबा बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!