संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज में धीरेन्द्र शास्त्री के विरोध में उनका पुतला फूंकने की कोशिश। जिसको पुलिस ने समय रहते रोका और भीम आर्मी को पुतला भी फूंकने दिया।
भीम आर्मी ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पुतला फूंकने का ऐलान किया था, जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर क्षेत्र में कार्यकर्ता पुतला दहन की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला जब्त कर लिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री देश में हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं।
संगठन इस मांग का विरोध करता है और इसी के चलते उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।इस मौके पर भीम आर्मी के पियूष गौतम, रघुवीर, सादिक खान, अमरकांत, रवि जाटव, जैकी जाटव, सचिन जाटव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

