Breaking
28 Jun 2026, Sun

16 से 18 नवंबर तक पितौरा क्रॉसिंग रहेगी बंद,वाहनों का रूट डायवर्ड।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज फर्रुखाबाद:शमशाबाद–कायमगंज रेलवे सेक्शन के बीच स्थित समपार संख्या 181-बी पितौरा क्रॉसिंग पर 16 नवंबर से 18 नवंबर तक सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रेल पथ सुधार का कार्य किया जाएगा।

इस अवधि में पीक्यूआरएस मशीन से सीटीआर कार्य तथा एमएफआई-56940 मशीन से पैकिंग का कार्य किया जाना निर्धारित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कार्य के दौरान समपार पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

किसी भी प्रकार का वाहन समपार संख्या 181-बी से नहीं गुजर सकेगा। वाहनों को वैकल्पिक रूप से समपार संख्या 182-बी से डायवर्ट किया जाएगा, जो लगभग दो किलोमीटर दूरी पर स्थित है। कहा जा सकता है लोग नहर मार्ग से आ जा सकेंगे। रेलवे विभाग ने इस दौरान सुचारू ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस से सहयोग की मांग की है, ताकि कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!