Breaking
29 Jun 2025, Sun

Farrukhabad: सरकार बनी तो फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे- अखिलेश यादव

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा।हाइलाइट्स
छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने जमकर साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना
सरकार बनी तो फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे- अखिलेश
जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही सरकार- अखिलेश
अखिलेश यादव पहुंचे फर्रुखाबाद 
बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज के पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए बीवीगंज स्थित छोटे सिंह यादव गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां उन्होंने छोटे से यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। आपको बता दें कि पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। थी। छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार में जनपद के सभी नेता व जनपद के संभ्रांत लोग शामिल हुए।अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना
आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो जनपद फर्रुखाबाद को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा और साथ ही गंगा नदी पर आठ लेन का नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!