Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से हैं जहां जिलाधिकारी ने 17 अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई। आपको बता दे कीf जिला अधिकारी ने 6 अपराधियों को जिला बदर वहीं अन्य 6 अपराधियों को नियमित रूप से संबंधित थानों में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं।हाइलाइट्स
जनपद के 17 अपराधियों पर जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई
-6 अपराधियों पर जिलाधिकारी ने की जिला बदर की कार्रवाई
-6 अपराधियों को जिलाधिकारी ने संबंधित थाने में दिए हाजिरी के निर्देश
जनपद में अपराध रोकने के लिए जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही

 

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जनपद के 17 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने 6 अपराधियों को 6 महीने के लिए जिला बदर, चार अपराधियों को तीन व चार महीने के लिए जिला बदर वहीं 6 अपराधियों को नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए की है। जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है उन्हें  सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब तक समय सीमा पूरी न हो जाए तब तक वे जिले में कदम नहीं रखेंगे।

इन पर हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने 6 माह के लिए मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी रक्षपाल, इकलहरा निवासी जमशाद, थाना नवाबगंज के निवासी रंजीत, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बबलू यादव, कंपिल थाना क्षेत्र के कटिया निवासी रियाज खान, फतेहगढ़ निवासी परमजीत, मेरापुर थाना क्षेत्र के शिवम, जहानगंज थाना क्षेत्र के निवासी प्रबल वहीं आपको बता दे कि जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी अभय सिंह व कमल सिंह, शमशाबाद निवासी सचिन को तीन माह वहीं कंपिल  थाना क्षेत्र के निवासी सुभाष चंद्र को 4 महीने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!