Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: नई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी, शादी के एक दिन बाद नकदी व जेबर लेकर हुई फरार

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नई नवेली दुल्हन लुटेरी निकली। लुटेरी दुल्हन ने सास व पति को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और नगदी व जेवर लेकर फरार हो गई। परिजनों ने माझिया को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हाइलाइट्स-
-नई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी
-लाखों के जेवर व नगदी लेकर हुई फरार
-पति व सास की चाय में मिलाया नशीला पदार्थ
-शमशाबाद के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर का है मामला
 

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर निवासी संवेश कुमार यादव की शादी जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव गौटिया निवासी पूजा से रविवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई थी। देर रात ही दुल्हन अपने ससुराल आ गई थी। तभी दुल्हन की मौसी ने दुल्हन को चाय बनाने के लिए बोला। दुल्हन पूजा ने चाय बनाकर सभी को पिलाई चाय कड़वी होने कारण कुछ लोगों ने थोड़ी चाय पीकर छोड़ दी। जबकि पति संवेश व उसकी मां उर्मिला ने पूरी चाय पी ली। सुबह जब परिजन जागे तो बहू घर पर नहीं थी। संवेश व उसकी मां उर्मिला अचेत पड़े थे। परिजनों ने बहू व उसकेल परिजनों को काफी ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उनकी कुछ पता नहीं चला तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने रिश्ता करने वाली मझिया सुखदेव को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दूल्हे के भाई ने दी जानकारी
दूल्हे संवेश के भाई राजेश उर्फ भूरे ने बताया कि 15 दिन पहले रिश्तेदार सुखदेव ने उसके भाई की शादी हरदोई जिले से तय कराई थी। रविवार को दुल्हन उसकी मौसी व अन्य तीन परिजनों के साथ कार से शमशाबाद पहुंची थी। रविवारो को ही नगर के एक गेस्ट हाउस में भाई की शादी धूमधाम से की थी। उसका कहना है कि दुल्हन ने रात में नशीली चाय पिलाकर उसके भाई और मां को बेहोश कर दिया। दुल्हन पूजा घर में रखे हुए पांच लाख के जेवर व नगदी अपने साथ ले फरार हो गई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!