Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां खेत में मूक बधिर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स-

खेत में पड़ा मिला मूक बधिर का शव
शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नवाबगंज क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर में श्रीपाल सिंह के आलू के खेत में एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला ग्रामीणों ने जिसकी पहचान कस्बे के मोहल्ला सिरमौर बांगर निवासी अनमोल के रूप में की। शव मिलने किसी सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना नवाबगंज प्रभारी विद्यासागर तिवारी व उप निरीक्षक संतोष कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनमोल रविवार की देर रात उनके गांव बिरसिंहपुर में आ गया था। जहां वह एक नाली में गिर गया था। ग्रामीणों ने उसे नाली से निकलकर आग जलाकर तपवाया था। लेकिन कुछ देर के बाद ही अनमोल उठकर चला गया।

मृतक के भाई ने दी जानकारी
मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई अनमोल मूक बधिर है और वह अक्सर घर से सुबह निकल जाता है और देर शाम तक घर वापस आता है हो सकता है रविवार को वह रास्ता भटक गया हो और वह घर वापस ना पहुंच पाया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!