Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने दिलाया विवादित जमीन पर कब्जा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन ने विवादित जमीन पर कब्जा दिलाया। राजस्व द्वारा विवादित जमीन पर कब्जा दिलाए जाने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। राजस्व विभाग को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।

हाइलाइट्स
राजस्व विभाग व पुलिस ने कराया कोर्ट के आदेश पर कब्जा
काफी लंबे से कोर्ट में लंबित था विवादित जमीन का मुकदमा
कब्जे को लेकर ग्रामीणों में रोष, किया जमकर विरोध
कायमगंज क्षेत्र के गांव सत्तारनगर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कायमगंज अचरा मार्ग स्थित गांव सत्तारनगर में रोड़ के किनारे एक भूखण्ड को लेकर काफी सालों से कोर्ट में  विवाद चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दिवाकर को लगभग 29 डिसमिल भूखण्ड पर कब्जा दिया जाना था। कोर्ट के आदेश पर उक्त जमीन पर कब्जा करने का तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, कोर्ट के अमीन जागेश्वर व कोतवाली प्रभारी रामअवतार मौके पर पहुंचे और जमीन पर नापझोंख की लगे। विवादित जमीन पर कब्जे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे और विरोध करने लगे। विरोध को बढता हुआ देख कंपिल, शमसाबाद व मेरापुर थाने से फोर्स बुलानी पड़ी।

ग्रामीणों का आरोप
आपको बता दे कि ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग जिस जमीन पर कब्जा कर रहा है। वह जमीन मरघट की है। जबकि प्रशासन को जिस जमीन पर कब्जा करना चाहिए वह जमीन मरघट के पीछे हैं। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।

समाझाने के बाद शांत हुआ विवाद
मामले की जानकारी पर विधायक पति डॉ अजीत गंगवार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने, तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने लोगों को काफ समझाया। जिसके बाद लोग उक्त जमान पर कब्जा कराने क लिए राजी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!