Breaking
1 Jul 2025, Tue

Farrukhabad: ग्रामीण पर किया जंगली जानवर ने हमला, जंगली जानवर की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां देर रात छत पर सो रहे ग्रामीण पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों उसे आनन- फानन में लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जंगली जानवर की सूचना में ग्रामीणों में भय व्याप्त है। 

हाइलाइट्स-
छत पर सो रहे ग्रामीण पर किया जंगली जानवर ने हमला
जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
परिजनों ने घायल को कराया लोहिया अस्पताल में भर्ती
मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव खंदिया का है मामला

क्या है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव खंदिया में छत पर सो रहे ग्रामीण रामसेवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। रामसेवक ने समझदारी दिखाते हुए जंगली जानवर के ऊपर चादर फेंक दी। जिससे जंगली जानवर मौके से भाग गया। जंगली जानवर के हमले से रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन रामसेवक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया गया।

परिजनों ने दी जानकारी
घायल रामसेवक की पत्नी रामदेवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति छत पर सो रहे थे। तभी जंगली जानवर ने उसके पति के  ऊपर हमला कर दिया। वहीं उसका कहना है कि इसी रात उसके पड़ोसी नागेंद्र सिंह यादव के घर के बाहर बने भैंस के बच्चे पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें भैंस का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में जंगली जानवर के होने की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त।

कुछ दिन पहले मिला था तेंदुआ
आपको बता दे की ग्रमीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। कुछ लोगों का मानना है कि यह तेंदुए का हमला है क्योंकि इसी थाने क्षेत्र में दिसंबर के माह में तेंदुए के हमले से लगभग नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!